माली समाज की ओरसे फागोत्सव 13 काे
अजमेर | भारतीय महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के तत्वावधान में 13 मार्च काे शाम 6 बजे धोला भाटा स्थित लक्ष्मी गार्डन में फाग महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम मे भंजन- मंडली द्वारा श्री खाटूश्याम जी की झाकियां सजाई जाएंगी अाैर भजन-संध्या हाेगी। कार्यक्रम में ग्यारह हजार किलो के फूलों की पंखुड़ियों से पुष्प-होली खेली जाएगी। इसमें माली समाज का होली-स्नेह-मिलन समारोह हाेगा।