प्रताप कुमारी के निधन पर परिजनाें ने कराया देहदान
अजमेर | महावीर कॉलोनी निवासी लालचंद डोसी की प|ी प्रताप कुमारी डोसी का 85 वर्ष की आयु में 11 मार्च काे आकस्मिक देहावसान हो गया। इस अवसर पर उनके परिवार ने उनकी देह काे दान किया।
महावीर इंटरनेशनल के मीडिया प्रभारी डाॅ. यतीन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी इच्छा अनुसार केंद्र के वरिष्ठ सदस्य प्रेमकुमार जैन से संपर्ककर देहदान की प्रक्रिया काे पूर्ण करवाया गया। इसके बाद डोसी परिवार की अाेर से उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से जेएलएन मेडिकल कॉलेज के लिए दोपहर 1 बजे रवाना हुई। उनकी अंतिम इच्छानुसार सर्वप्रथम नेत्रदान एवं बाद में देहदान की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज प्रशासन की अाेर से डाेसी परिवार व संस्था का अाभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पदम चंद जैन, इंदु जैन, मुकेश ओसवाल, प्रेम कुमार जैन, एन. एस. कोठारी, प्रेम चंद पगारिया, उत्तम चंद लुनावत, यतीन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।