पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठगी राशि का बंटवारा करते झगड़े शातिर, 4 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

अजमेर | काेतवाली थाना पुलिस काे सूचना मिली थी कि ठग गिराेह के युवकाें ने खुद काे पुलिस कर्मी बताकर लाेगाें से हजाराें रूपए हड़पे हैं, राशि का बंटवारा करने के दाैरान अापस में झगड़ा हाे गया। सूचना पर पुलिस दल ने चार शातिराें काे दबाेच लिया। इनके कब्जे से 35 हजार रूपए कैश बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी शमशेर के अनुसार अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया है। अाराेपी एमपी के शातिर ठग अाैर जेबतराश गिराेह के लाेग हैं।

अाराेपियाें के साथी ने ही दी पुलिस काे सूचना : साेमवार काे एक युवक ने काेतवाली पहुंच कर बताया था कि फर्जी पुलिस कर्मी बनकर ठगी को अंजाम देने वाले गिराेह के लाेग भागने की फिराक में हैं। सूचना देने वाले युवक ने बताया कि ठगी अाैर जेबतराशी की राशि का बंटवारा करते समय उसे दरकिनार किया गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के निकट से बुधवाडा, तामलाई, जिला भोपाल निवासी नासीर पुत्र ताल, सरवाला रोड, चंदन नगर, इंदाैर निवासी कादर खा पुत्र छोटू खां, कैलाश मानसरोवर, सीमायत सूरत गुजरात निवासी अनिल पुत्र रामजग तथा यसूक पुत्र अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चाराें ने जेबतराशी अाैर ठगी की वारदात कबूल की है। अदालत के अादेश से अाराेपियाें काे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...