पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण व रवानगी अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर ग्रामीण की पंचायताें में पंच-सरपंच का आम चुनाव कल

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तृतीय चरण के अन्तर्गत मतदान दलों का तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण 14 मार्च को दाेपहर 12 बजे राजकीय पाॅलिटेक्निक कॉलेज अजमेर में दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर
अजमेर ग्रामीण की पंचायतों के मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। मतदान 15 मार्च को होगा। मतदान दलों के साथ जाने वाले पुलिस कार्मिकों के पाॅलिटेक्निक कॉलेज के सिविल ब्लॉक के पीछे वाहन पार्किंग स्थल के पास टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था रहेगी। अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

खबरें और भी हैं...