निंबार्ककाेट में फूल डोल महोत्सव अाज
अजमेर | भगवान के साथ होली खेलने की कल्पना ही भक्तों में जमाने भर की खुशियों का संचार कर देती है। पृथ्वीराज मार्ग स्थित निम्बार्क कोट मंदिर में 13 मार्च चैत्र कृष्ण पंचमी तिथी पर फूल डोल महोत्सव एवं आचार्य की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
श्री निम्बार्क गोपीजनवल्लभ सेवा समिति के सचिव एवं प्रवक्ता अशोक तोषनीवाल ने बताया कि 13 मार्च को शाम 4 बजे से आयोजन हाेगा। इसी दिन आचार्य श्री जगदगुरु श्री राधासर्वेश्वर शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना भी श्री निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरू श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के सान्निध्य में की जाएगी। इस अवसर पर सलेमाबाद से संत महात्माओं तथा विद्वानों एवं भक्तों की उपस्थिति रहेगी, जिसमें केसर, गुलाबजल, इत्र व पुष्पों से श्री निम्बार्क गोपीजन वल्लभ भगवान को सरोबार किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल के सदस्यों द्वारा होली के भजनों की ्रस्तुति दी जाएगी। तोषनीवाल ने बताया कि पंडित रविशंकर शास्त्री द्वारा भगवान का शृंगार किया जाएगा एवं फूल बंगला सजाया जाएगा।