पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में बहकी विदेशी युवती, बस में बैठाकर किया रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशे में मदहोश विदेशी युवती, जिसने मानसिक संतुलन बिगड़ने पर उत्पात मचाया।

पुष्कर | तीर्थनगरी में शनिवार सुबह अत्यधिक नशे के कारण एक विदेशी युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह बेतुकी हरकतें करने लगी। नशे में बहकी युवती की हरकतों को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती को बस में बैठा कर अजमेर के लिए रवाना कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार सुबह एक होटल कर्मी नशे में मदहोश विदेशी युवती को उसके लगेज के साथ बस में बैठाने के लिए सिटी बस स्टैंड पर पहुंचा।

युवती बस में बैठने से पहले गुरुद्वारा के पास बिफर गई तथा अजीब हरकतें करने लगी। अत्यधिक नशे के कारण उसके कदम जमीन पर नहीं टिक रहे थे और वह लड़खड़ाते हुए बार-बार गिर रही थी। युवती को नशे में बहकते देख लोगों का हुजूम उमड़ गया। इसके चलते होटल कर्मी घबरा गया और वह युवती को उसके हाल में छोड़ भागने की कोशिश करने लगा। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे विदेशी युवती के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नतीजतन लोगों ने पिटाई कर उसे पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए समझाइश की और युवती के साथ मौजूद रहे होटल कर्मी को पकड़ कर थाने ले गई। उधर मानसिक संतुलन बिगड़ने से पीड़ित युवती को बस में बैठा कर अजमेर के लिए रवाना कर दिया। बताया गया है कि युवती की दिल्ली जाने के लिये बोल रही थी।
खबरें और भी हैं...