श्रद्धा से मनाई पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा की पुण्यतिथि
पुष्कर| पूर्व पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. पुष्कर नारायण शर्मा की 19वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा से मनाई गई। पार्षद टीकम शर्मा ने बताया कि नगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार शाम को कपड़ा बाजार स्थित जुगासती भवन में स्थानीय भजन गायक कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भागचंद गंगवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दामोदर शर्मा सहित कस्बे के अनेक प्रबुद्ध नागरिकों व कांग्रेस के महिला-पुरूष कार्यकर्ताओं ने स्व. शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।