एमडीएसयू में बीफार्मा, डी फार्मा सहित चार काेर्स अगले सत्र से
अजमेर | एमडीएसयू में अगले सत्र से शुरू हाेने वाले नए काेर्सेज की लिस्ट में बी फार्मा, डी फार्मा, एमएससी मैथ्स अाैर एमएससी फिजिक्स शामिल होगा। यूनिवर्सिटी इन काेर्सेज काे भी अपने परिसर में शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। इस का फैसला गुरुवार काे एकेडमिक काउंसिल की 61वीं बैठक में हाेगा।
इस बैठक में 26 नवंबर 2019 काे हुई बैठक के मिनिट्स का अनुमाेदन होगा। यूनिवर्सिटी में सत्र 2020-21 की परीक्षाअाें में च्वाॅइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में बी फार्मा, डी फार्मा काेर्स, एमएससी फिजिक्स अाैर एमएससी मैथ्स का काेर्स शुरू करने, परीक्षा सलाहकार समिति की अनुशंसाअाें का अनुमाेदन करने, यूनिवर्सिटी में अागामी सत्र से अाॅनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अाैर प्रवेश संबंधित विज्ञप्ति जारी करने, एकेडमिक कैलेंडर निर्धारण करने सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे।