हाथीराम संत का चार दिवसीय मेला 11 से
अजमेर | देहली गेट के बाहर किशन गुरनानी माेहल्ला स्थित संत हाथीराम धाम दरबार में दरबार के महंत स्वामी राधूराम के नेतृत्व में सिंध के बिलावल मडी गोठ के योगेश्वर महंत हाथीराम का चार दिवसीय मेला 11 मार्च से शुरू होगा। सुबह 10 बजे से आसा-दी-वार नित नेम 11 बजे से अखंड पाठ का शुभारंभ एवं शबद कीर्तन से होगा। 12 मार्च को सुबह 9 से 11 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ होगा। शाम 4 से 6 बजे तक पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी का आयोजन होगा। शाम 7 से 10 बजे तक भगत राधूराम सहित अन्य संतों के प्रवचन होंगे। 13 मार्च को अखंड पाठ, सत्संग-प्रवचन व भंडारा आयोजित हाेगा।