निशुल्क किडनी व मूत्र रोग परामर्श शिविर आज
अजमेर| विश्व किडनी दिवस के अवसर पर 12 मार्च को मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर सुबह 10 से दाेपहर 1 बजे तक निशुल्क किडनी व मूत्र रोग परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ. रणवीरसिंह चौधरी तथा पथरी, प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. संतोष कुमार धाकड़ रोगियों को निशुल्क परामर्श देंगे।
डाॅ. रणवीरसिंह चौधरी ने बताया कि मधुमेह व रक्तचाप से होने वाले किडनी रोग, शरीर पर सूजन, पेशाब में खून व प्रोटीन निकलने की बीमारी, बच्चों में नेफ्रोटिक सिंड्रोम व अन्य किडनी व मूत्र संक्रमण संबंधी समस्याओं से ग्रसित, डायलिसिस पर चल रहे, एक किडनी वाले तथा किडनी प्रत्यारोपण करवा चुके रोगी शिविर को लाभ उठा सकते हैं। पथरी प्रोस्टेट व मूत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. संतोष कुमार धाकड़ ने बताया कि पेशाब नली में रुकावट, किडनी, प्रौस्टेट, पेशाब की नली का कैंसर, खांसी व छींक के साथ पेशाब का निकलना आदि से संबंधी रोगी शिविर में निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। शिविर के दौरान चिकित्सक की ओर से निर्देशित रोगियों की यूरोफ्लोमिट्री जांच निशुल्क की जाएगी। निदेशक डाॅ. दिलीप मित्तल ने बताया कि विश्व किडनी दिवस के अवसर पर रियायती दरों पर नेफ्रोलॉजी हैल्थ पैकेज़ व यूरोलाॅजी हैल्थ पैकेज जारी किए गए हैं जो कि 12 से 18 मार्च तक उपलब्ध होंगे। शिविर में पंजीकृत रोगियों को निर्देशित जांचों पर 25 तथा आॅपरेशन पर 10 प्रतिशत की रियायत मिलेगी।