पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवसंवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम 14 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | नव संवत्सर समारोह समिति अजयमेरु के तत्वावधान में 14 से 29 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमाें का अायाेजन किया जाएगा। समिति के संयोजक निरंजन शर्मा ने बताया कि 14 मार्च से विभिन्न स्कूलाें, काॅलेजाें, कोचिंग संस्थानों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें वक्ता नव वर्ष की वैज्ञानिक प्रासंगिकता के बारे में जानकारी देंगे। इस वर्ष भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बने इसके लिए विभिन्न बस्तियों में सुंदरकांड का आयोजन, आतिशबाजी व कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर दीपदान कार्यक्रम, नव संवत्सर पर शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम होगा। नव वर्ष पर सुबह शहर के सभी चाैराहों को सजा कर शुभकामना संदेश भी दिए जाएंगे। नव संवत्सर की तैयारियाें के लिए अायाेजित बैठक की अध्यक्षता सुनील दत्त जैन ने की।
खबरें और भी हैं...