पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह चतुस्तंभी शाम को सिंह पर सवार हुए भगवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुष्कर | पुष्कर के नए रंगजी मंदिर के चल रहे 11 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार की सुबह चतुस्तंभी व शाम को सिंह वाहन की सवारी निकाली गई। मंदिर व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया सुबह मंदिर के गरुड़ स्तंभ पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मंदिर से गाजे-बाजे के साथ मंदिर से वराह घाट तक चतुस्तंभी की सवारी निकाली गई। शाम को भगवान वैकुंठनाथ ने सिंह वाहन पर सवार होकर नगर भ्रमण किया। सवारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का नए रंगजी मंदिर से वराह घाट तक के मुख्य मार्ग पर तांता लगा रहा। शुक्रवार सुबह भगवान वैकुंठनाथ हंस वाहन पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे तथा शाम को सूर्य प्रभा की सवारी निकाली जाएगी। सवारी सुबह एवं शाम को 8 बजे गाजे-बाजे के साथ मंदिर से रवाना होती है तथा वराह घाट चौक तक भ्रमण कर वापस करीब 10 बजे मंदिर में प्रवेश करती है। इस दौरान सवारी के आगे-आगे भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देती है तथा नगरवासी जगह-जगह भगवान की अगवानी कर अर्चना करते हैं।
खबरें और भी हैं...