पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजरत मीरां सैयद खिंग सवार के उर्स का झंडा आज चढ़ेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | हजरत मीरां सैयद हुसैन खिंग सवार के सालाना उर्स का झंडा सोमवार को बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही उर्स की अनौपचारिक शुरूआत हो जाएगी। उर्स की विधिवत शुरूआत 12 मार्च से होगी। उर्स का समापन 14 मार्च को कुल की रस्म के साथ होगा।तारागढ़ दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर मोहसिन अली सुल्तानी ने बताया कि सोमवार को शाम 5 बजे झंडे का जुलूस हताइ चौक से शुरू होगा।

कमेटी के सदस्य सैयद शाकिर हुसैन इस झंडे को लेकर लाएंगे। यह जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ बुलंद दरवाजे पहुंचेगा। यहां पर कमेटी सदर मोहसिन अली सुल्तानी सहित विभिन्न लोगों की उपस्थिित में झंडा चढ़ाया जाएगा। सुल्तानी ने बताया कि उर्स की विधिवत शुरूआत 12 मार्च से होगी। मजार शरीफ के कलावा बांधा जाएगा और मेहंदी लगाई जाएगी। पहली महफिल होगी और मजार शरीफ को गुस्ल दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नकवी को दिया न्याेता : हजरत मीरां सैयद हुसैन खिंग सवार के उर्स में शामिल होने के लिए दरगाह इंतजामिया कमेटी तारागढ़ ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को न्याेता दिया है। कमेटी सदर मोहसिन अली सुल्तानी ने निमंत्रण पत्र केंद्रीय मंत्री नकवी को भेजा है।
खबरें और भी हैं...