बुजुर्गों के साथ खेली हाेली, किया सम्मान
अजय नगर में सम्मानित किए गए बुजुर्ग।
देनिक भास्कर की आेर से अपना घर आश्रम में फूलों से खेली होली।
अजमेर| हाेली के पावन पर्व के मौके पर लाेहागल राेड स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ दैनिक भास्कर की टीम व अन्य ने हाेली खेली। हाेली खेलते हुए कई बुजुर्गों की आंखें नम हाे गई। कई बुजुर्गों काे अपने जीवन से जुड़े कई पहलू याद अा गए। यहां बुजुर्गों ने फूलाें व गुलाल की हाेली खेलकर एक दूसरे काे बधाइयां भी दी। देर शाम तक अपना घर आश्रम में बुजुर्ग फूलाें व गुलाल के साथ हाेली खेलते दिखे। यहां बुजुर्गों ने हाेली से जुड़े गीत भी पेश किए। कार्यक्रम का संचालन दैनिक भास्कर के एचआर हरिसिंह ने किया। इसी प्रकार अजय नगर सुधार समिति के बैनर तले बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। काॅलाेनी के छाेटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पार्षद उर्मिला नायक, डाॅ. धर्मदास लाैंगानी, विष्णु रामचंदानी, प्रकाश तेजवानी, गुरुमुख, राजीव कपूर सहित कई लाेग माैजूद थे।