पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता के साथ सशक्त बनने में महिलाओं को मिलेगी मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| आर्यभट्ट वेलफेयर संस्थान के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए मानसवीनी नामक वीमेन वेलफेयर फोरम को महिलाओं को समर्पित किया जा रहा है। आर्यभट्ट ग्रुप की एक स्वतंत्र संस्था है, जो दाे वर्षों से महिलाओं के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है। आज के समाज की मुख्य आवश्यकता महिला सशक्तीकरण है। एक सशक्त महिला से ही सशक्त समाज का सृजन संभव है। मानसवीनी के माध्यम से महिलाओं में प्रगतिशील सोच को विकसित करना, स्वरोजगार के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। मानसवीनी एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से महिलाओं को नियमित निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण, योग प्रशिक्षण, इंग्लिश एवं ग्रूमिंग प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, फैशन डिजाइन आदि कौशल के निशुल्क प्रशिक्षण दिए जाएंगे, इस मंच से समाज की कई नामचीन एवं सफल महिलाएं पहले से ही जुड़ी हुई हैं। मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
खबरें और भी हैं...