इधर रोजाना 300 से अधिक कर्मचारी कर रहे हैं नाइट वर्क
शिक्षा बोर्ड : सुरक्षा से बेफिक्र**
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नाइट वर्क करते कर्मचारी।
अजमेर | राजस्थान सरकार ने कोरोना के चलते प्रदेश के स्कूल, कॉलेज में 30 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 300 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी नाइट वर्क कर रहे हैं।
बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 5 से और 10वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं मंगाने और वापस इन्हें वीक्षकों को जांचने के लिए पहुंचाने के लिए यह नाइट वर्क हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं मंगाने का कार्य भी कराया जा रहा है। इस कार्य में बोर्ड सचिव मेघना चौधरी, ओएसडी अरविंद सेंगवा, निदेशक परीक्षा जी के माथुर, एफए आनंद आशुतोष, उपनिदेशक जनसंपर्क राजेंद्र गुप्ता के साथ ही विभिन्न अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी इस कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। कुछ कार्मिक ही अपने स्तर पर ही मुंह पर मास्क लगा कर कार्य करते नजर आए।