रंगाें की फुहार के साथ गीत-संगीत में छलका हाेली का उल्लास, निकाली बादशाह की सवारी
विभिन्न संस्था-संगठनाें की अाेर से हाेली के माैके पर गीत-संगीत की धूम के साथ विविध कार्यक्रम अायाेजित कर परस्पर शुभकामनाएं दी गईं। व्यापारिक एसोसिएशन पुरानी मंडी के तत्वावधान में पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजन किया गया। व्यापारिक संस्थानों के लोगों ने इकट्ठे होकर डीजे पर होली के गीत गाकर नाच गाकर अपना मनोरंजन किया। पुरानी मंडी बाजार में बादशाह की सवारी निकाली गई, जिससे पूरा बाजार गुलाल की सौंधी खुशबू से महक उठा। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में किशन गुप्ता, मुकेश गोयल, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, दिलीप धावा सहित कई लोग मौजूद थे।
जोगराज नगर परिसर में होली स्नेह मिलन, फाग महोत्सव व संध्या का आयोजन जोगराज नगर परिषद अध्यक्ष किशन गोपाल गुप्ता, सचिव विष्णु तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष ओम गोयल, उपसचिव संजय गाैड के नेतृत्व में किया गया। सभी सदस्यों ने सांस्कृतिक संध्या में उत्साह से भाग लिया। संरक्षक डाॅ. राहुल गर्ग ने अायाेजन काे उल्लासपूर्ण बनाया।
अलखनंदा गणपति नगर विकास समिति की अाेर से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को होली स्नेह मिलन समारोह समिति अध्यक्ष विनोद शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष मंदिर का पुनरुद्वार व मरम्मत का काम कराया गया। आय-व्यय का ब्याेरा बैठक में प्रस्तुत किया। समिति संरक्षक गोकुलचंद शर्मा, सचिव जगदीश प्रसाद दीक्षित, परामर्शदाता रामनिवास पारीक व नवरतन पारीक ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रेमराज नवाल, बाबूलाल विश्नोई, रामनिवास विश्नोई, केवल सिंह, मुकेश मिश्रा, अंकुर माथुर, ईश्वर देवडा, उगमाराम सैनी, ओमप्रकाश जांगिड, राजेश अग्रवाल, चम्पालाल पाराशर, दीपचंद मालाकार, प्रेमसिंह रावत, मदनलाल महावर, संजय मौजूद थे।
सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सर्वेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति एवं हरि ओम काॅलोनी विकास समिति चंद्रवरदाई नगर ब्यावर रोड की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित दिनेश शर्मा ने होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न कराया। पूजा में मुकेश खींची, सागर मीणा, संयोजक सरदार हरविंदर सिंह तथा अन्य द्वारा होली पूजन कराया गया।
चंदन का टीका लगाकर मनाया होली महोत्सव
कृष्णगंज आनासागर विकास समिति ने चंदन का टीका लगाकर एवं फूलों से होली खेलकर होली महोत्सव मनाया। संरक्षक राकेश डीडवानिया ने बताया कि तीन दिवसीय होली महोत्सव के प्रथम दिन खेल प्रतियोगिता एवं महिला वर्ग के कार्यक्रम में सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को मुख्य अतिथि अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी द्वारा प्राइज दिए गए।अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से होली की पूजा धर्मेन्द्र-दीपा व रौनिक डीडवानिया-प्रीति डीडवानिया ने पूजा कर होली दहन किया व सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर व फूलों से होली खेली। कोषाध्यक्ष नरेन्द्र दत्त वैष्णव, सचिव जगदीश प्रसाद कांकाणी ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक मदन मोहन गुप्ता और रामरतन हेड़ा का सम्मान किया गया एवं समिति क्षेत्र में भीष्म पितामह सम्मान रामनिवास आचार्य, महर्षि दधिची सम्मान मधुर मोहन रंगा, स्वामी विवेकानन्द सम्मान मुकेश डीडवानिया को दिया गया।
समारोह में वरिष्ठ योग शिक्षक सम्मानित
पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान तथा ऋषि मिशन न्यास के बैनर तले कचहरी राेड स्थित रेलवे बिसिट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अाचार्य हेमंत ने बताया कि इस अवसर पर कई वर्षों से शहर में योग की निशुल्क सेवा देने वाले वरिष्ठ योग शिक्षकों दौलतराम थदानी, सुशांत ओझा, जसवंत सिंह सोलंकी तथा मोहनदास टिलवानी को “वरिष्ठ कर्मयोगी” की उपाधि से विभूषित कर अभिनंदन पत्र व वैदिक साहित्य प्रदान किया गया। दूसरा कार्यक्रम नयाघर गुलाबबाड़ी में धुलंडी की प्रातःकालीन योग कक्षा में किया गया । कार्यक्रम में संयोजिका सुधा बोहरा, ओमप्रकाश चौरसिया, रामभरोसे जैन, किशन वासवानी, प्रहलाद पारीक, प्रकाश नायक, मोहन मोटवानी, प्रमोद गौड, अंजना, प्रिया, तुषा, कोमल, सोहनलाल सोलंकी, कमलेश ओझा, आनंदीलाल, दीपक ने फूलों से होली खेली। अल्पाहार व शांति पाठ के साथ दोनों कार्यक्रमों का समापन हुआ।
पूज्य झरनेश्वर महादेव मंदिर सिंधी मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने भंडारे एवं महाआरती पूजन का लाभ लिया। झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 10 मार्च काे होली स्नेह मिलन एवं भजन कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पूज्य झरनेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष नारी देवानी, शंकर छत्तानी, भैंरू धनवानी, प्रकाश छबलानी अगन, हरू छत्तानी, गुल छत्तानी, रमेश लालवानी, पंजू देवानी सहित अन्य ने सेवाएं दी। राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं काे तिलक लगाकर उनके साथ फूलों से होली खेली गई।
बलदेव नगर में महिलाओं ने जमकर खेली गुलाल से हाेली।
जोगराज नगर परिसर में आयोजित होली स्नेह मिलन में भाग लेते हुए।
क्रिश्चियनगंज आनासागर समिति की ओर से होली उत्सव मनाते हुए।
चंग की थाप पर थिरके, कौमी एकता का संदेश
लाजरस लेन विकास समिति क्रिश्चियन गंज की अाेर से होली के पर्व पर होली का हुड़दंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक साथ गुलाल से होली खेल कर चंग एवं ढोल की थाप पर थिरकते हुए कौमी एकता की मिसाल पेश की। होली का हुड़दंग कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, समिति अध्यक्ष शिक्षाविद हरीश पाठक, हेमंत माथुर, शिव कुमार बंसल, सुभाष काबरा, श्यामसुंदर कच्छावा, आकाश वर्मा, कपिल रोहिल्ला, विक्रम गोयल, गिर्राज अग्रवाल, ललित खेमानी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
व्यापारिक एसोसिएशन पुरानी मंडी के तत्वावधान में पुरानी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए शहरवासी।