रेलवे सिंधु सभा का होली स्नेह मिलन आज
अजमेर| रेलवे सिंधु सभा होली स्नेह मिलन समाराेह 14 मार्च को सुबह 11 बजे कैरिज कारखाने के सामने स्थित दुर्गा माता मंदिर में मनाया जाएगा। सभा के अध्यक्ष अाेम प्रकाश अाैर महासचिव प्रदीप साजनानी बताया कि इस अवसर पर चेटीचंड महोत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे सिंधु सभा की अाेर से सिंधी भाषी लोगो की निर्देशिका का प्रकाशन करवाया जा रहा है। निर्देशिका प्रकाशन का सलाहकार दयाल हरि सिंघानी एवं जेके माखीजानी को बनाया गया है।