पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गृहिणियां दो दिन करेंगी शीतला माता का पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुष्कर | शीतला सप्तमी को लेकर पंडितों में मतांतर होने के कारण महिला श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रखी है। इसके चलते कुछ गृहणियां रविवार को शीतला माता का पूजन कर ठंडे व्यंजनों का भोग लगायेगी। वहीं कुछ महिलाएं सोमवार को माता जी का पूजन करेगी। शीतला सप्तमी के चलते शनिवार की शाम को चीरघाट स्थित शीतला माता मंदिर में फूल बंगला सजाया गया तथा जागरण का आयोजन किया गया। पुष्कर समेत आस-पास के मंदिरों में भी रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।
खबरें और भी हैं...