पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनी एक्सचेंज व टूर एंड ट्रैवल्स में कराेड़ों का काराेबार प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस ने फाेरेन एक्सचेंज, मनी एक्सचेंज, टूर एंड ट्रेवल्स, हाेटल, एयरकार्गाे औैर कार-टेक्सी सर्विसेज के कारोबार पर संकट खड़ा कर दिया। काराेबारियाें के मुताबिक पिछले 10 दिनाें के दाैरान अजमेर जिले में करीब 75 कराेड़ रुपए का काराेबार प्रभावित हुआ है।

दुबई, थाईलैंड, चायना, हांगकांग, सिगांपुर, मलेशिया, मॉरिशस औैर यूराेपियन देशाें के टूर एंड ट्रेवल्स के पैकेज आगामी अप्रैल माह तक के कैंसिल हाे गए हैं। आॅन अराइवल वीजा प्रक्रिया काे भी अघाेषित तारीख तक बंद कर दिया गया है। एयरलाइंस से यात्रियाें काे कैंसिल टिकिट का रिफंड लेने में परेशानी आ रही है। एक साथ बड़ी संख्या में कैंसिलेशन हाेने के कारण रिफंड क्रेडिट नाेट पर दिया जा रहा है।

पिछले दस दिनाें के दौरान कारोबारियों को भारी नुकसान

फाॅरेक्स यानी फाॅरेन एक्सचेंज व मनी ट्रांसफर | फाॅरेक्स काराेबारी कमल टेकचंदानी ने बताया कि अजमेर शहर में तीन बड़े फाॅरेक्स काराेबारी हैं, जबकि पुष्कर में एक काराेबारी मिलाकर जिले में अधिकृत कुल चार काराेबारी हैं। अनधिकृत करीब 25 से 30 के बीच हैं। इस तरह से राेजाना फाॅरेन एक्सचेंज औैर मनी ट्रांसफर का करीब 5 कराेड़ का राेजाना का कारोबार हाेता है। पिछले 10 दिनाें से यह बिलकुल ठप है। डाॅलर, यूराे, पाउंड, गाॅल्फ करेंसी सहित अन्य देशाें की करेंसी एक्सचेंज नहीं हाे रही हैं। वहीं विदेशाें से मनी ट्रांसफर के माध्यम से आने वाला पैसा भी आना बंद हाे गया है।


भाेजवानी परिवार कनाडा में फंसा, अन्य देशाें में भी अजमेर के कई लाेग कर रहे हैं वतन लाैटने का इंतजार

एेसे देश जहां काेराेना का प्रकाेप ज्यादा है, वहां कई लाेग फंसे हैं। अजमेर का रहने वाला भाेजवानी परिवार कनाडा में फंसा है, उन्हें री-शिड्यूल में दिक्कत आ रही है। यह परिवार डेढ़ माह के लिए कनाडा गया था, लेकिन 10 दिनाें में ही लाैटना पड़ रहा है। एयरलाइंस औैर टूर एंड ट्रेवल्स से संपर्क कर री-शिड्यूल का बंदाेबस्त कर रहे हैं। अजमेर के दर्जनाें लाेग दुबई, बहरीन, कुवैत, कतर, आेमान आदि खाड़ी के देशाें से अपने वतन लाैटने का इंतजार कर रहे हैं। एेसे ही हालात यूराेपियन देशाें में भी हैं। बैंकाॅक-थाईलैंड में यहां के काफी लाेग फंसे हुए हैं। जाे अन्य देश से लाैट रहा है, उसे एयरपाेर्ट पर ही 14 दिनाें के चिकित्सीय निगरानी में लिया जा रहा है।

हाेटल बुकिंग, कार-टेक्सी सर्विस औैर एयरकार्गाे पर भी संकट | टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़ा कारोबार हाेटल बुकिंग औैर कार-टेक्सी सर्विस का भी है। टूर पैकेज कैंसिल हाेते ही हाेटल औैर कार-टेक्सी बुकिंग भी कैंसिल हाे गई। कई हाेटल्स नाॅन रिफंडेबल हैं, वे कैंसिलेशन के बाद पैसा नहीं लाैटा रही हैं। इसका नुकसान ग्राहकाें काे हाे रहा है। एयरकार्गाे सर्विसेज पर भी संकट है। पिछले दस दिनाें में डेढ़ कराेड़ का नुकसान हाे चुका है।

टूर एंड ट्रेवल्स | टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार करने वाले जिलेभर में करीब 50 एेसे हैं जाे विदेशाें के लिए टूर पैकेज बुकिंग करते हैं। अजमेर शहर में इनकी संख्या 15 से 20 के बीच है। टूर एंड ट्रेवल्स काराेबारियाें का कहना है कि अप्रैल माह के अंत तक की करीब 80 फीसदी टूर पैकेज की बुकिंग कैंसिल हाे चुकी हैं।
खबरें और भी हैं...