पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिन्धु साहित्य ऐं कल्चरल सोसायटी ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| सिन्धु साहित्य ऐं कल्चरल सोसायटी ने माकड़वाली रोड स्थित होटल में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रारंभ में सोसायटी के अध्यक्ष सुन्दर मटाई ने सभी वर्तमान एवं नए सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी गई व सोसायटी के आगामी कार्यकलापों की जानकारी दी। प्रचार सचिव एमटी वाधवानी ने बताया कि होतचन्द मोरयानी द्वारा संचालित होली के सिंधी व हिंदी गानों की सोसायटी के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मोरयानी ने सिन्धी व गीत संगीत ‘सिन्धी अबाणी बोली’ ‘जीए मुहिन्जी सिंन्ध’ सुन्दर मटाई ने ‘पुकारता चला हंू मैं’ व युगल गीत ‘मुझे कितना प्यार है’ लक्ष्मण चैनानी द्वारा ‘चाहिए थोड़ा प्यार’ एवं युगल गीत ‘तुझ संग प्रीत लगाई’, पूनम लालवानी द्वारा ‘दिल दिवाना बिना सजना के’, नानकी वाधवानी द्वारा ‘होली आई रे कन्हाई’, नरेन्द्र आसवानी द्वारा ‘होठो से छू लो तुम’ दयाल प्रियानी ने ‘ये चांद सा रोशन चेहरा’, कुन्ती परलानी द्वारा भजन ‘ओ बन्लीकले चोला रंग दे’ एवं एक युगल गीत ‘देख के तुमको दिल डोला है’, गाकर मनोरंजन किया। श्वेता शर्मा एवं पूनम ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।
खबरें और भी हैं...