स्कूली विद्यार्थियों को गांधी जी की दांडी यात्रा के बारे में दी जानकारी
अजमेर| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी दांडी यात्रा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान वीणा अग्रावत ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी गई। व्याख्याता लीला संतराम ने दांडी यात्रा का संक्षिप्त परिचय दिया। इधर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज में भी इस मौके पर आयोजन किया गया। समारोह में दांडी यात्रा निकाली गई। संस्था प्रधान ममता सोनगरा ने बालिकाओं को गांधी जीवन दर्शन के बारे में जानकारी दी।