पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में दाे युवकाें से पूछताछ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | अलवर गेट थाना इलाके में हाेली के हुड़दंग के दाैरान दाे गुटाें में झगड़ा हाेने पर सरेअाम हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने संदिग्ध दाे युवकाें काे हिरासत में लिया है। पुलिस युवकाें से हथियार अाैर वारदात में लिप्त अन्य साथियाें के बारे में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार अलवर गेट थाना इलाके में नानकी पैलेस के अासपास हाेली के माैके पर युवकाें के दाे गुटाें के बीच मारपीट हुई थी। झगड़े में एक गुट के युवकाें ने सरेअाम हाथ में पिस्टल लहराकर धमकियां दी थी। इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। सूत्राें के अनुसार शनिवार काे पुलिस टीम ने वारदात में लिप्त एक युवक के मकान की तलाशी भी ली। मामले में पुलिस ने शक के अाधार पर दाे युवकाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
खबरें और भी हैं...