जगत पिता ब्रह्मा जी ने श्रीनाथ जी स्वरूप में दिए दर्शन
पुष्कर | हाेली के उपलक्ष्य में जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में विशेष शृंगार किया गया। जगत ब्रह्मा जी का श्रीनाथ जी के स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार कर भव्य झांकी सजाई गई। दिन भर ब्रह्मा मंदिर में सजी श्रीनाथ जी की झांकी के दर्शन के लिये भक्तों का तांता लगा रहा। पुजारी कृष्णा गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि होली, दीपावली समेत विभिन्न धार्मिक पर्व व उत्सवों के दौरान ब्रह्मा जी का विशेष शृंगार कर अलग-अलग झांकियां सजाई जाती हैं।