उपायुक्त के बुलाने पर भी नहीं अाए जमादार-इंस्पेक्टर, कार्रवाई के अादेश
नगर निगम उपायुक्त प्रशासन द्वारा शनिवार काे शहर के वार्ड संख्या 39 व 41 की सफाई व्यवस्था व हाजिरी काे लेकर किए गए अाैचक निरीक्षण ने परतें खाेलकर रख दी। सफाई व्यवस्था में पाेपा बाई का राज चल रहा था। धरातल पर सफाई का नाम ही नहीं था। जमादार, इंस्पेक्टर व सफाईकर्मी तक नदारद थे। सबसे बड़ी बात ताे यह है कि उपायुक्त अाैर मौके पर मौजूद नगर निगम की टीम के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही जमादार व इंस्पेक्टर काे बुलाने के निर्देश जारी किए गए। मोबाइल पर फाेन तक किया गया, लेकिन दाेनाें ही मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले काे गंभीर मानते हुए दाेनाें के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दाेनाें काे निलंबित किए जाने की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।
निगम काे लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वार्ड 39 व 41 की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। वार्ड 39 में कल्याणीपुरा क्षेत्र की स्थिति सबसे खराब रही। यहां सभी गाेल मिले। वार्ड 41 नाका मदार की स्थिति भी यही मिली।
सफाई व्यवस्था का अाैचक निरीक्षण करते उपायुक्त मीणा।