झूलेलाल जयंती 14 मार्च को
अजमेर | सिंधी संगीत समिति के तत्वावधान में 14 मार्च को सिंधी संगीत के सम्राट मास्टर चंद्र की जयंती एवं पूज्य झूलेलाल साहिब की जयंती मनाई जाएगी। सिंधी गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम हाेगा। चेटीचंड के अवसर पर जवाहर रंगमंच पर सिंधियत जी शाम झूलण के नाम थीम पर अायाेजित इस कार्यक्रम में मुंबई की कलाकार लता भक्तानी, जयपुर के मनोज मामनानी, राम खूबचंदानी, भगत घनश्याम सहित अन्य कलाकाराें को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 14 मार्च को शाम 6 बजे शुरू हाेगा।