झूलेलाल जयंती मनाएंगे 25 को
अजमेर | रेलवे सिंधु सभा की अाेर से 25 मार्च काे कैरिज कारखाने की कैंटिन के एकता हॉल में झूलेलाल जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महासचिव प्रदीप साजनानी ने बताया कि झूलेलाल साहिब के बहिराणे की पवित्र ज्योति सिंधी समाज के साधू मंडल द्वारा प्रज्ज्वलित की जाएगी, मुख्य अतिथि विधायक वासुदेव देवनानी होंगे, अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक एसके, वर्मा करेंगे, विशिष्ट अतिथि रामवतार यादव उपमुख्य सामग्री प्रबंधक कैरिज, स्वाति जैन उप मुख्य विद्युत अभियंता व गिरीश गुप्ता उप मुख्य प्रबंधक होंगे। अजमेर रेलवे सिंधु सभा की ओर से सिंधी भाषी लोगों की निर्देशिका का प्रकाशन कराया जा रहा है।