पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झूलेलाल के बहिराणे में झूमे नाचे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | देहली गेट के बाहर किशन गुरनानी माेहल्ला स्थित संत हाथीराम धाम दरबार में दरबार में सिन्ध के बिलावल मडी गोठ के योगेश्वर महन्त हाथीराम के चार दिवसीय मेले में गुरुवार काे सुबह 9 से 11 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ सुबह 11 से दाेपहर 1.30 बजे तक रोट के प्रसाद बनाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शाम का पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने झूमकर खुशी का इजहार किया। मेले में शाम 7 से 10 बजे तक भगत राधूराम सहित विभिन्न संत महात्माओं के सत्संग प्रवचन हुए। 13 मार्च को सुबह 10 से 11 बजे तक अखंड पाठ साहित में भोग, सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक शहर एवं बाहर से आये हुए संत महात्माआंे के सत्संग प्रवचन, दाेपहर 1.30 बजे से 3.30 तक संत महात्माओं एवं आम संगत के लिए भण्डारे का आयोजन एवं दाेपहर 3.30 से बच्चों के सामूहिक मुण्डन एवं जनेउ धारण करने का कार्यक्रम शाम 5.30 से रात 8 बजे तक दरबार धाम में स्थापित विभिन्न संताें महात्माओं की समाधियों
पर संताें महात्माओं संग होली कार्यक्रम हाेगा।
खबरें और भी हैं...