स्वर्ण मुकुट पहनकर जिनेंद्र प्रभु का किया कलशाभिषेक
अजमेर | आचार्य शशांक सागर महाराज एवं मुनि संदेश सागर महाराज के सान्निध्य में वैशालीनगर पार्श्वनाथ काॅलोनी दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। पदमचंद सोगानी ने बताया आचार्य चतुर्दशी पर मौन साधना में लीन रहकर जाप किया गया। इस माैके पर राजकुमार-देवाशु पाटोदी, सुरेश रांवका ने सिर पर स्वर्ण मुकुट पहनकर स्वर्ण कलशों से जिनेंद्र प्रभु का कलशाभिषेक किया। विशाल जैन के निर्देशन मे नित्य नियम, नंदीश्वर दीप, विधान पूजन किया गया। विधान में बैठे पूजनार्थियों ने विधान के मांडने पर 512 अर्घ्य समर्पित किए। विधान आयोजन में कोमल लुहाडिया, लालचंद बोहरा, राकेश पाटनी, कमल गंगवाल, राजेश काला,माणक चन्द बोहरा,देवर्ष गंगवाल,विनिता जैन,रूबि गंगवाल आदि मौजूद थे।
नवीन वेदी का शिलान्यास कल: आचार्य शशांक सागर महाराज के सान्निध्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ काॅलोनी की नवीन वेदी का शिलान्यास होगा।