पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यायिक अधिकारियों अाैर वकीलों ने मनाया हाेली महाेत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला बार एसोसिएशन अजमेर का सालाना होली महोत्सव कार्यक्रम न्यायालय परिसर में मनाया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वकीलों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिला न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सैना ने न्यायिक अधिकारियों के साथ गाजे बाजे ढोल धमाकों के साथ शुभंकर का लोकार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी अाैर सचिव समीर काले ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी अनिल कौशिक, शरद व्यास, रमन शर्मा, प्रणय जाेशी के रंगीले व हास्य कार्यक्रमों ने खूब वाहवाही बटाेरी। वहीं वकीलों की ओर से टीकम टांक, गोपी पंजाबी, गीतांजलि, तारा, मोनू कंवर खंगारोत, संदीप धाबाई, कुलदीप गहलोत, हेमन्त शर्मा, संजय मानसिंह गौतम, धर्मेन्द्र महलोत्रा ने संगीममय प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाला अवार्ड, फेयर एंड लवली अवार्ड, खामाखां भोपू अवार्ड व राम रहीम अवार्ड, खाली खोपडी अवार्ड, तीस मार खां अवार्ड, साईक्लोस्टाइल अवार्ड और उडता तीर अवार्ड रहे। इस अवार्ड के विजेता प्रशांत यादव, दिवाकर, अशाेक मेहरा, एसके गोयल, न्यायिक अधिकारी निधि शर्मा व सलोनी माथुर इत्यादि रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सैना, बार अध्यक्ष अजयत्रिपाठी, सचिव समीर काले को महा मूर्खाधिपति से नवाजा गया और सभी न्यायिक अधिकारियों को टाइटल पोस्टर देकर सम्मानित किया गया। जिला न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सैना ने अजमेर बार की अाेर से अायाेजित कार्यक्रम को न्यायिक परिवार का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम बताया। सक्सैना ने कहा कि वकीलों व न्यायिक अधिकारियो के सामंजस्य का यह अनुपम उदाहरण है। बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समीर काले, विवेक पाराशर, वैभव जैन, दीपक शर्मा ने किया।

होली स्नेह मिलन समारोह 14 को

श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन समारोह 14 मार्च को सुबह 11 बजे से श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर हाथीखेड़ा फाॅय सागर रोड में संस्था अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हाेगी। संस्था के महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के नियमित कार्यक्रमों, भजन, मनोरंजन कार्यक्रम, फाग गीत के साथ पुष्पों से होली खेली जाएगी। कार्यक्रम का संयोजक संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल को बनाया गया है।

जिला बार एसोसिएशन अजमेर की ओर से न्यायालय परिसर में गुरुवार को आयोजित सालाना होली महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी।
खबरें और भी हैं...