काेराेना वायरस बना इंजीनियरिंग काॅलेज की ग्रेडिंग की राह में राेड़ा
बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज में तीन दिनाें तक निरीक्षण करने वाली थी एनबीए की टीम
लंबे समय से ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण का इंतजार कर रहे इंजीनियरिंग काॅलेज बड़लिया की उम्मीदाें पर काेराना वायरस बाधा बन गया है। वायरस फैलने के चलते एनबीए की टीम ने 20 से 22 मार्च तक प्रस्तावित निरीक्षण काे फिलहाल टाल दिया है। एेसे में काॅलेज काे एनबीए की ग्रेडिंग के लिए अभी अाैर इंतजार करना पड़ेगा। इधर 17 मार्च काे हाेनी वाली बीअाेजी की बैठक भी टाल दी गई है। नेशनल बाेर्ड अाॅफ एक्रीडेशन (एनबीए) की ग्रेडिंग के लिए इंजीनियरिंग काॅलेज बड़लिया प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। लंबे समय से काॅलेज प्रशासन इस ग्रेडिंग के लिए प्रयास कर रहा था। इस प्रयास में तब सफलता मिली थी जब एनबीए ने काॅलेज का निरीक्षण करने के लिए तारीख दे दी थी। एनबीए की टीम 20 से 22 मार्च तक काॅलेज का निरीक्षण करने अाने वाली थी। इस दाैरान देश में काेराेना वायरस के तेजी से फैलने के चलते एनबीए ने फिलहाल निरीक्षण करने से मना कर दिया है। बताया गया है कि देश के अन्य इंजीनियरिंग काॅलेजाें में भी टीम ने निरीक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
बीअाेजी की बैठक पर भी संकट : 17 मार्च काे जयपुर में बीअाेजी (बाेर्ड अाॅफ गवर्नेंस) की बैठक हाेने वाली थी। इस बैठक काे भी टाल दिया गया है। हालांकि बीअाेजी की बैठक काे टालने के पीछे काेराना वायरस कारण नहीं बताया गया है।