खादिमों ने किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी
खादिमों के एक समूह ने अंजुमन मोइनिया फखरिया चिश्तिया, खुद्दामे ख्वाजा साहब सैयदजादगान के सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। इस नाराजगी की वजह दरगाह में प्रशासन के दखल को लेकर बताई जा रही है।
सैयद गौहर चिश्ती ने बताया कि खादिमों ने अंजुमन के पदाधिकारियों के िखलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया है। साथ ही एक पत्र भी दिया है जिसमें कहा गया है कि दरगाह में प्रशासन की अोर से उर्स के दौरान अास्ताना शरीफ में कैमरे लगाने की कार्रवाई की। इसके अलावा पत्र में लिखा है कि अंजुमन के मेंबरों को जीते हुए चार साल से ज्यादा हो गए, कोर्ट ने भी पंचायत बुलाने के अादेश दिए हैं लेकिन अाज तक पंचायत क्यों नहीं बुलाई गई। दीवान को दो करोड़ रुपए दिए इसके बाद भी न तो पेटियां हटी न ही अाज तक खादिमों की पेटियां लगी। पैसे देने के बाद दीवान पर समझौते का दबाव क्यों नहीं बनाया गया। गौहर चिश्ती ने बताया कि अंजुमन के सचिव से एेसे कई सवालाें के जवाब मांगे गए हैं।
इस दौरान सरवर रईस, मुन्ना महलशाही, इशहाक चिश्ती, अनवर चिश्ती, फरीदुलहक चिश्ती, सैयद अकील चिश्ती, सैयद नोमान चिश्ती, सैयद जावेद चिश्ती, सैयद इमरान चिश्ती, अासिफ अली अौर सैयद मुजाहिद चिश्ती सहित कई खादिम मौजूद थे।
खादिमों की ओर से अंजुमन को पत्र सौंपते हुए।