पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ख्वाजा साहब की साहबजादी का उर्स कल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की साहबजादी सैयदा हाफिजा जमाल का दो दिवसीय उर्स शनिवार से शुरू होगा। इस मौके पर धूमधाम से चादर पेश की जाएगी। सैयद रागिब चिश्ती ने बताया कि शनिवार को अस्र की नमाज के बाद शाम करीब 5:30 बजे चादर का जुलूस गद्दीनशीन सैयद फख़र काज़मी की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ दरगाह के निज़ाम गेट से शुरू होगा। यह जुलूस बुलंद दरवाज़ा, औलिअा मस्जिद होते हुए आस्ताना शरीफ पहुंचेगा। रोशनी के वक्त से पूर्व सैयदा हाफिजा जमाल की मजार पर चादर पेश कर दुआ की जाएगी। रात को 10 बजे से अहाता ए नूर में फख्र काजमी की सदारत में महफिल होगी। रविवार को सुबह 11:00 बजे महफ़िल-ए-समां के साथ 1 बजे कुल की रस्म के बाद उर्स का समापन होगा।
खबरें और भी हैं...