नवसंवत अागमन की खुशी में कीर्तन अाज
अजमेर | श्री गुरु तेग बहादुर सत्संग सभा धोलाभाटा के तत्वाधान में नवसंवत अागमन की खुशी में अात्मरस, कीर्तन दरबार रविवार सुबह 11.45 से दोपहर 2 बजे तक गुरुद्वारा हाल धोलाभाटा में अायाेजित किया जाएगा। बीबी अमरजीत काैर छाबड़ा कीर्तन कर संगत काे निहाल करेगी। सचिव त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि जगजीत सिंह गंगानगर वाले, जसविंद्र सिंह हजूरी रात्री गुरुद्वारा गंज, तसजीत सिंह छाबड़ा सामूहिक रूप से कीर्तन कर संगत काे निहाल करेंगे। गुरु महाराज का अटूट लंगर हाेगा।