हाथ में बिजली का खंबा लेकर बिलाें की माला पहन विधानसभा पहुंचे विधायक
पिछले दिनाें अपने ही मकान में सीज हुई बच्ची काे विधानसभा लेकर पहुंचे पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने बिजली के बढ़ते बिल आैर किसानाें काे तय समय से कम सप्लाई के विराेध का नया तरीका निकाला।
रावत बिजली का खंभा लेकर बिलाें की माल पहन विधानसभा पहुंचे। उन्हें देख वहां काैताहूल का विषय बन गया, आैर हर किसी की नजर उन पर आ टिकी। रावत ने विधानसभा में यह मुद्दा उठा। उन्हाेंने कहा कि - किसान प्रकृति के प्रकाेप से आहत है, काेराेना वायरस से आमजन परेशान है। एेसे में घरेलू आैर व्यवसायिक उपभाेक्ताआें की बिजली की दरें बढ़ाकर सरकार क्या बताना चाहती है। बढ़ी हुई दराें से आज हर काेई दाेहरी मार झेलने काे मजबूर है।
एमएलए सुरेश सिंह रावत ने कहा कि - मिक्सलाेड के उपभाेक्ताआें की दर बढ़ाकर फ्यूल चार्ज के रूप में प्रत्येक तिमाही में आरइआरसी के द्वारा निर्धारित दरें भी उपभाेक्ताआें से वसूली जा रही है। कभी 40 पैसे ताे कभी 22 पैसे, आैर कभी 55 पैसे। एेसी अलग-अलग दरें वसूली जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्राें में व्यवसायिक उपभाेक्ताआें से वाॅटर सेस के नाम से 10 पैसे प्रति यूनिट आैर 40 पैसे इलेक्ट्रिसिटी चार्जेज के नाम से वसूले जा रहे हैं। इसमें एग्रीकल्चर उपभाेक्ताआें की दरें भी बढ़ाई गई पर दिखाने के लिए उनका भार सरकार वहन करेगी। लेकिन वीसीआर भरकर, लाेड बढ़ाकर कई गुणा अधिक चार्ज उनसे वसूल किया जा रहा है।
बिजली चाेरी नहीं राेक पा रही है सरकार
रावत ने कहा कि - सरकार बिजली चाेरी राेकने में नाकाम साबित हाे रही है। रसूकदार लाेग या समूह में रहने वाले बिजली चाेरी कर रहे हैं, ईमानदार उपभाेक्ताआें पर बिजली की बढ़ी हुई दराें का भार डाला जा रहा है। घटिया माल की खरीद आैर भ्रष्टाचार के कारण लगातार डिस्काॅम का घाटा बढ़ते जा रहा है। वित्तीय कुप्रबंधन राेकने की बजाय बार-बार बिजली की दरें बढ़ाकर उपभाेक्ताआें काे परेशान किया जा रहा है।
किसानाें में अब निराशा
एमएलए रावत ने बताया कि पिछली सरकार ने आेबीसी आैर सामान्य श्रेणी के कृषि उपभाेक्ताआें काे 31 जनवरी 2012 तक आवेदन करने वाले आवेदकाें काे कनेक्शन देने की घाेषणा की थी, कनेक्शन दिए जा रहे थे। लेकिन वर्तमान सरकार के 16 माह के कार्यकाल में अभी तक इस तिथि काे बढ़ाया नहीं गया। कनेक्शन की आशा पाले हुए किसानाें में अब निराशा हाे रही है।
पुष्कर. बिलों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक रावत।