भगवान वैकुंठनाथ ने किया नगर भ्रमण
पुष्कर | मंदिरों की नगरी पुष्कर स्थित श्री रमा वैकुंठ दिव्य नये रंगजी मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के दौरान शनिवार सुबह भगवान वैकुंठनाथ ने गरुड़ वाहन एवं शाम को हनुमान वाहन पर सवार होकर नगर भ्रमण किया। मंदिर प्रबंधक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि भगवान की सवारी गाजे बाजे के साथ मंदिर से शुरू होकर वराह चौक पहुंची। श्रद्धालुओं ने प्रभु स्मरण करते हुए सवारी की अगवानी की।