पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब की दुकानाें केलिए लाॅटरी अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | जिले में शराब की दुकानाें के अावंटन की प्रक्रिया के तहत लाॅटरी 12 मार्च काे सुबह 11 बजे से जवाहर रंगमंच में निकाली जाएगी। अाबकारी विभाग काे दुकानाें के अावेदनाें से ही 17 कराेड़ 75 लाख रुपए की अाय हाे गई है। अावेदकाें काे यह राशि रिफंड नहीं की जाती है।

अंग्रेजी शराब की 69 व देशी की 403 दुकानाें के लिए 9172 अावेदन | जिला अाबकारी अधिकारी राजेश गाेयल के अनुसार जिले में अंग्रेजी शराब की 69 अाैर देशी शराब की 403 दुकानें अावंटित की जाती हैं। इसके लिए 9 हजार 172 अावेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। गाेयल के अनुसार लाॅटरी प्रक्रिया 12 मार्च काे सुबह 11 बजे जवाहर रंगमंच पर पूरी की जाएगी। राज्य सरकार की अाेर से गठित कमेटी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में लाॅटरी निकालेगी।
खबरें और भी हैं...