महावीर इंटरनेशनल ने मनाया महिला दिवस, पुस्तक का विमोचन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुनंदा वीरा केंद्र की अाेर से समाज सेविका डाॅ. कमला गाेखरू, राजकीय महाविद्यालय में प्राणी शास्त्र की विभागाध्यक्ष डाॅ. रीना व्यास मिश्रा अाैर रेलवे में कार्यरत हेमलता माथुर काे सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल की मीडिया प्रभारी डाॅ. यतीन्द्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचान कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सुनंदा वीरा केंद्र को सेवा कार्य के लिए साधुवाद दिया।
महिला दिवस के सुनहरे अवसर पर सुनंदा वीरा केंद्र की सदस्य डाॅ. ललिता गोयल की पुस्तक भक्ति एवं आरोग्य सूत्रों का सचित्र योग नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय को डायरेक्टर अलका दूधेडिया,
अजमेर केंद्र की चेयरपर्सन इंदु जैन, सुनंदा चेयर पर्सन आभा लुणावत, सचिव कल्पना कांसवा, कोषाध्यक्ष प्रेमलता पीपाड़ा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।