दुबई जैसे देशों से सीखकर आकर्षक बनाएं रेगिस्तानी धोरे : भदेल
अजमेर|अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि पर्यटन अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा बन सकता है। दुबई जैसे देशों से सीख लेकर रेगिस्तानी धोरों को आकर्षण का केंद्र बनाना चाहिए। भदेल ने कहा अजमेर में पुष्कर मेला और दूसरा दरगाह का उर्स का आयोजन होता, इसके लिए अतिरिक्त बजट मिले, ताकि पर्यटकों को सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि अकबर का किला कहे जाने वाले म्यूजियम में वर्ष 2003 से 2008 के बीच वहां पर लाइट एंड शो शुरू हुआ, जो कंपनी को समय पर भुगतान नहीं होने से बंद हो गया। इसे फिर शुरू किया जाए। उन्हाेंने कहा फायसागर व आनासागर में वाटर स्पोट्र्स शुरू कराना चाहिए।
भदेल ने अरबन कोऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं का मुद्दा सदन में उठाया। भदेल ने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिये अरबन कोआपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं की समस्याओं का मुद्दा सदन में उठाया। आज भी बैंक के जमाकर्ता बैंक के चक्कर काट रहे है पांच लाख तक के भुगतान वालो को तो पैसा मिल गया परन्तु इससे ज्यादा राशि वाले जमाकर्ताओं को आज तक जमा राशि उपलब्ध नही करवाई गई है।