सामूहिक भोज काे किया निरस्त
अजमेर | जैन समाज की छोटा बड़ा पंचायत ने 20 मार्च काे हाेने वाली सामूहिक गाेठ काे निरस्त कर दिया है। पंचायत उपाध्यक्ष कोसिनोक जैन ने बताया कि छाेटा धड़ा नसियां में हाेने वाली सामूहिक गोठ काे सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया।
शनिवार काे नसियां में एक मीटिंग बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस साल होने वाली सामूहिक गोठ को निरस्त किया जाए। अध्यक्ष दिनेश पाटनी ने कहा कि समाज काेई रिस्क नही लेना चाहता। मंत्री नितिन दोसी ने बताया कि सभी काे गाेठ निरस्त करने के पत्र भेज दिए हैं। सब ने इस निर्णय का स्वागत किया। मीटिंग में मंत्री नितिन दोसी, नवीन चंद गोधा, अशोक दोसी, मनोज गोधा, सुरेश गंगवाल, मुकेश लुहाड़िया, महिंदर लुहाड़िया, निहाल चंद पाटाेदी, सुरेश पाटनी आदि मौजूद रहे।