मानसिक विक्षिप्त वृद्ध ने नग्न हालत में मचाया उत्पात
अजमेर| पृथ्वीराज मार्ग पर काेतवाली गेट के निकट गुरुवार रात मानसिक ताैर पर विक्षिप्त खानाबदाेश ने उत्पात मचा दिया। वृद्ध ने अपने कपड़े उतार दिए अाैर सड़क पर बैठ कर अावागमन अवरुद्ध कर दिया। लाेगाें ने समझाने की काेशिश की, लेकिन वृद्ध उन पर हमला करने लगा। करीब एक घंटे तक इलाके में अफरा-तफरी का माहाैल रहा। लाेगाें की सूचना पर काेतवाली थाने से पुलिस कर्मियाें ने माैके पर पहुंच कर वृद्ध काे काबू करने की काेशिश की, लेकिन उसने पुलिस कर्मियाें से ही हाथापाई शुरू कर दी। नतीजतन पुलिस कर्मियाें ने लाठी फटकार कर बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया अाैर पुलिस वाहन में बैठाकर उसे सुरक्षित स्थान पर छाेड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हाे गया।