नाबालिग से दुष्कर्म अाराेपी काे बाल अपचारी काे सुधार गृह भेजा
अलवर गेट थाना इलाके मेंं नाबालिग से दुराचार मामले में अाराेपी बाल अपचारी काे पुलिस ने संरक्षण में लेकर काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज िदया गया।
पुलिस के अनुसार इलाके की निवासी किशाेरी के परिजनाें ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद अाराेपी बाल अपचारी काे संरक्षण में लिया गया। पाेक्साे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार
क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने अाैर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे ईदगाह कॉलोनी की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी की मां ने बताया है कि अाराेपी तनवीर ने उसकी पुत्री काे दुराचार का शिकार बनाया है। पुलिस थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर खान कर रहे हैं।