एमके रॉय ‘लॉयन ऑफ द रीज़न’ के अवार्ड से सम्मानित
अजमेर| संभागीय अधिवेशन में प्रति वर्ष सेवा कार्य, समन्वय, आपसी सहयोग, व्यवहार, कार्यकुशलता, नेतृत्व शक्ति इत्यादि गुणों के आधार पर प्रति वर्ष संभाग का सर्वोच्च पुरस्कार ‘लॉयन ऑफ द रीज़न’ एक लॉयन को दिया जाता है। इस वर्ष का यह अवार्ड प्रांतीय सभापति लायन एमके रॉय को दिया गया। लॉयन एमके रॉय इससे पूर्व भी अनेक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। रॉय लायंस क्लब अजमेर से संबंध हैं। उन्हें सम्मान मिलने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नरपत भंडारी, अरुणा माथुर, डॉ. पीके शर्मा, लीना विश्वा, किरण मेहरा, सुरेंद्र बाला शर्मा, पुरुषोत्तम आसवानी, महेंद्र मेहता व अन्य ने शुभकामनाएं दी।