पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट्स के पास मास्क तक नहीं, सेहत से खिलवाड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कच्ची बस्तियों में सर्वे**

अजमेर | काेराेना व स्वाइन फ्लू काे लेकर आमजन में जन जागरुकता लाने सहित शहर का सर्वे कर वहां की रिपोर्ट देने की जवाबदेही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग विद्यार्थियों पर डालकर अपना पल्लू झाड़ लिया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए नर्सिंग विद्यार्थियों काे प्रशिक्षण तक नहीं दिया है। अधिकतर नर्सिंग बिना मास्क व दस्ताने पहने कच्ची बस्तियों में सर्वे कर रहे हैं। नर्सिंग विद्यार्थियों ने आपत्ति भी दर्ज करवाई है। नर्सिंग यूनियन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने इस मामले काे लेकर विरोध की तैयारी की है। यूटीबी नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक पवन कुमार मीणा ने बताया कि इन नर्सिंग के पास मास्क तक नहीं है। शनिवार काे नर्सिंग छात्र कच्ची बस्तियों सर्वे कर रहे थे।
खबरें और भी हैं...