पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सम्राट अशाेक की सवारी नहीं निकालेगा नगर निगम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | हाेली पर्व के बाद हर साल नगर निगम अजमेर की अाेर से शहर में सम्राट अशाेक की सवारी निकाली जाती है, लेकिन इस बार काेराेना वायरस काे लेकर सरकार की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मद्‌देनजर यह सवारी नहीं निकलेगी। नगर निगम उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि जिला प्रशासन ने काेराेना वायरस के मद्देनजर जाे अलर्ट जारी किया है उसके तहत एेसे बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें भीड़भाड़ हाेती है, पाबंदी लगाई गई है। इसकाे ध्यान में रखते हुए मेयर धर्मेंद्र गहलाेत के साथ पार्षदाें व निगम के अधिकारियाें ने विचार विमर्श के बाद यह तय किया है कि इस साल सम्राट अशाेक की सवारी का कार्यक्रम नहीं हाेगा।
खबरें और भी हैं...