माय एफएम 94.3 ने भरी रंगों की मनमोहक उड़ान
अजमेर | शहर के नं.1 रेडियो स्टेशन माय एफएम 94.3 ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर रंगों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृंदावन गार्डन रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर थे तनिष्क ज्वैलर्स एवं पावर्ड बाइ थे। परदेवाला दी फर्निशिंग बुटीक। गिफ्ट पार्टनर थे हार्ट बीट गिफ्ट गैलेरी एवं मंगलम एजेंसी।
माय एफएम के स्टेशन हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम में अलग-अलग वर्ग में महिलाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर तनिष्क स्टोर से अनुज अग्रवाल, पर्दे वाला की ओर से गौरी बोहरा, सीअारपीएफ-जीसी 2 से महेंद्र कुमार एवं नरेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में माैजूद थे। मधु खंडेलवाल, तेजस्विनी गौतम, नम्रता गांधी, नंदिता रवि चौहान, स्नेहा उभाना एवं ब्रह्मा कुमारी अजमेर से रूपा बहन ने महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आरजे दक्ष एवं आरजे पिया ने किया। अतिथियों ने महिलाओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में टीना टुंदवाल व मीनाक्षी एवं तेजस्वी ने शानदार अाेड़िसी डांस पेश किया। होली तिलक के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। माय एफएम 94.3 आगे भी एेसे कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा। चलो आज कुछ अच्छा सुनते हैं...