पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिलाई प्रशिक्षण के लिए नया बैच 1 अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| श्री महावीर स्मारक सेवा समिति के भवन में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में नया बैच 1 अप्रैल से शुरू हाेगा। प्रशिक्षिका सुषमा चाैरसिया ने बताया कि महिलाअाें एवं छात्राअाें काे ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह के काेर्स में छात्राएं ब्लाउज, मैक्सी, गाउन, सलवार सूट, फ्राक, चूड़ीदार पायजामा अादि सीख कर अपना सिलाई केंद्र या व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। महामंत्री पदम कुमार जैन ने बताया कि समिति के केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभावान व निर्धन विद्यार्थियाें काे राेजगार शुरू करने पर मशीन खरीदने के लिए सहयाेग किया जाएगा। विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन समिति कार्यालय में 31 मार्च तक करा सकेंगे।
खबरें और भी हैं...