पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नया आईसीयू वार्ड 24 घंटे के लिए किया बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संक्रमण रहित करने के लिए किया बंद

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के नए आईसीयू वार्ड को शुक्रवार को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। यह वार्ड बनने के बाद सात महीने बाद बंद हुआ है। दरअसल वार्ड को संक्रमण रहित करने के लिए बंद किया गया है, इसे बंद करने के पहले इसमें केमिकल से धुंआ किया गया, ताकि किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया या वायरस का प्रभाव वार्ड में नहीं रहे। जानकारी के अनुसार इस वार्ड को शनिवार शाम 4 बजे तक खोल दिया जाएगा। तब तक आपातकालीन इकाई में आने वाले मरीजों का उपचार पुराने वार्ड में किया जाएगा।

एमसीआई के निरीक्षण के कारण डॉक्टरों के अवकाश रद्द | जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आने वाले दिनों में होने वाले एमसीआई के निरीक्षण की वजह से डॉक्टरों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। इसी क्रम में विशेष आदेश जारी कर प्रबंधन ने चाइल्ड लीव केयर लीव पर चल रही डॉ. आभा भारद्वाज, डॉ.सीमा गुप्ता, डॉ. पूनम गोगनिया, डॉ. बीना ठाड़ा, डॉ. कल्पना अग्रवाल, डॉ. अदिति सरोही तथा डॉ. दीप्ति सिंह के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।

जेएलएन आज शाम 4 बजे खुलेगा**

जेएलएन में नया कैजुअल्टी वार्ड, जिसे सफाई के बाद किया गया बंद।
खबरें और भी हैं...