काेराेनाे के खाैफ में हाजिरी काे ना, इंडस्ट्रीयल टूर काे हां
काेराेना वायरस से बचाव के लिए शैक्षणिक संस्थाअाें में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच गर्ल्स इंजीनियरिंग काॅलेज की छात्राअाें काे इंडस्ट्रीयल टूर पर कुल्लू-मनाली, शिमला भेज दिया गया है।
एेसा तब किया गया जब काॅलेज में काेराेना के खाैफ से बायाेमैट्रिक्स हाजिरी पर राेक लगा दी गई थी। जबकि बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज प्रशासन ने टूर काे कैंसल कर िदया। हालांकि अब यह टूर दाे तीन दिन में लाैट अाएगा अाैर काॅलेज प्रशासन ने 30 मार्च तक कक्षाएं स्थगित कर दी है।
बताया जाता है कि शहर के दाेनाें इंजीनियरिंग काॅलेजाें के विद्यार्थियाें के इंडस्ट्रीयल टूर पहले से तय हाे चुके थे। लेकिन काेराेना वायरस के तेजी से फैलने अाैर प्रदेश सहित देश के अन्य शहराें में भी संदिग्ध मरीजाें की तादाद बढ़ने के बाद बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज प्रशासन ने टूर काे राेक दिया।
सूत्राें के मुताबिक गर्ल्स इंजीनियरिंग काॅलेज की छात्राअाें का एक दल गाेवा अाैर दूसरा दल कुल्लू, मनाली, शिमला जाना था अाैर दाेनाें ही दलाें काे रवाना भी कर दिया गया। हालांकि गाेवा गया दल वापस लाैट अाया है, लेकिन कुल्लू, मनाली गई 70 छात्राअाें अाैर शिक्षकाें का दल अभी नहीं लाैटा है। हालांकि इस टूर पर भेजने काे लेकर काॅलेज के ही कुछ शिक्षकाें ने असहमति भी जताई थी।
30 तक कक्षाएं बंद
इधर अारटीयू ने अादेश जारी किए हैं कि 30 मार्च तक सभी इंजीनियरिंग काॅलेजाें में कक्षाएं नहीं लगेगी। हालांकि कॉलेजों में रुटीन काम हाेते रहेंगे। इस अादेश के बाद शहर के दाेनाें इंजीनियरिंग काॅलेजाें में 30 तक कक्षाएं नहीं लगने के अादेश जारी कर दिए गए हैं।
एमडीएसयू में भी कक्षाएं स्थगित
इधर महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी अादेश जारी कर दिए हैं कि काेराेना वायरस से बचाव के तहत 30 मार्च तक यूनिवर्सिटी परिसर में भी काेई कक्षाएं नहीं लगेगी। हालांकि शिक्षक, अधिकारी अाैर कर्मचारी अपने तय समय में अाएंगे अाैर रुटिन के कामाें काे अंजाम देंगे।