समय पालना में उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
अजमेर | उत्तर पश्चिम रेलवे ने हाेली के पर्व के दिन मेल अाैर एक्सप्रेस रेल सेवाअाें में शानदार पंच्यूअाॅलिटी हासिल की है। 10 मार्च काे चलाई गई ट्रेनाें के संचालन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 99.43 फीसदी पंच्यूअाॅलिटी हासिल की है। एक ट्रेन जरूर ब्लाॅक फेलियर के कारण लेट हुई। उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र से 10 मार्च काे सभी मेल अाैर एक्सप्रेस रेल सेवाओं का संचालन समयानुसार किया गया। सभी ट्रेनाें ने िनर्धारित समय पर ही सफर पूरा किया। हालांकि एक रेल सेवा जाे बीकानेर मंडल पर संचालित हाेती वह ब्लाॅक फेलियर के कारण लेट हुई। इस दिन सर्वश्रेष्ठ समय पालन 99.43 प्रतिशत हासिल किया। यह अब तक का किसी भी एक दिन में उत्तर पश्चिम रेलवे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रशासन ने अनुराेध किया है कि ट्रेनों में अनधिकृत चेन पुलिंग न करें।